चर्चा में

सतनामी समाज द्वारा धर्मगुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा

रायपुर संवाददाता – सोमन साहू

छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु, राजा गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन आज 18 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

इस विशेष अवसर को सतनामी समाज हर वर्ष ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाता है, जो समाज के गौरव, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जैसे प्रतिष्ठित नेता भी शामिल होंगे।

सतनामी समाज के राजमहंत, जिला महंत, सेक्टर महंत, भंडारी, साटीदार और विभिन्न संगठन प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हजारों की संख्या में सतनामी समाज के सदस्य और अन्य समुदायों के प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेने की संभावना है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज के विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान सतनामी समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करेंगे और समाज के विकास व योगदान पर अपने विचार साझा करेंगे। यह दिवस सतनामी समाज के स्वाभिमान, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है।

इस आयोजन की पूरी तैयारी में आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं, ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

42 mins ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

49 mins ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

1 hour ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

2 hours ago