चर्चा में

गेल इंडिया की दादागिरी ; प्रशासन को जानकारी दिए बिना मनमाने तरीके से कर रही पाइपलाइन का काम ; तहसीलदार के गैर जिम्मेदाराना रवैया को देख भड़के : अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह

न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह

अकलतरा:

ज्ञात हो कि नागपुर-झारसुगुड़ा के मध्य पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जिस कार्य को गेल इंडिया के द्वारा किया जा रहा है, अकलतरा विधानसभा के कई किसानो की कृषि भूमि इसमें प्रभावित हुई है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि गेल इंडिया द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से उनकी कृषि भूमि पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं खेत में लगे इमारती पेड़ो को भी जड़ से उखाड़ कर किनारे रख दिया गया है, किसानों ने बताया कि जब इस बारे में पटवारी या किसी शासकीय कर्मचारी से जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया गया। और उत्तर दे भी कैसे अकलतरा के वर्तमान तहसीलदार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, गेल इंडिया द्वारा प्रशासन को कोई सूचना दिए बगैर धड़ल्ले से नियमाे को दरकिनार कर काम किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत कटघरी के किसान जवाहर सिंह का कहना है कि गेल इंडिया द्वारा उनकी जमीन बिना किसी पूर्व सूचना के पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दी गई, रास्ते में जो पेड़ आए उन्हें जड़ से उखाड़ कर किनारे रख दिया गया। खेत में लगे सीमेंट के खंभे और लोहे के एंगल और जाली तार को हटा दिया गया, बाद में जब इसकी जानकारी जवाहर सिंह को हुई तब उन्होंने इसके बारे में गेल इंडिया के कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा आप का एंगल मिट्टी में दब गया।

ऐसे ही कई किसान है, जो अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे है। अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा जब मुआवजा से संबंधित जानकारी अकलतरा के वर्तमान तहसीलदार से लेनी चाही तो उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी, इस पर अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने हिदायत दी कि यदि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तो किसान अपनी जमीन पर हो रहे पाइपलाइन का काम नहीं होने देंगे जिसके जिम्मेदार आप होंगे।

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

44 mins ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

51 mins ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

1 hour ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

2 hours ago

सतनामी समाज द्वारा धर्मगुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा

रायपुर संवाददाता - सोमन साहू छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु, राजा गुरु बालदास साहेब का…

2 hours ago