मुख्य ख़बरें

BRICS से पहले प्रेसवार्ता में पुतिन ने दिया भारत का उदाहरण, यूक्रेन युद्ध में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा

रूस में अगले हफ्ते होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसवार्ता की है। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी देशों को भारत का उदाहरण देकर उन्हें आईना दिखाया है। पुतिन से सवाल पूछा गया था कि क्या ब्रिक्स पश्चिमी देशों के खिलाफ बनाया गया एक संगठन है?…इस पर पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स पश्चिम विरोधी नहीं, बल्कि सिर्फ एक गैर-पश्चिम समूह है। ब्रिक्स का उद्देश्य कभी किसी के खिलाफ होना नहीं था। इसके लिए उन्होंने भारत के रुख का हवाला भी दिया। पुतिन ने पश्चिमी देशों को बताया कि भारत ब्रिक्स का अहम सदस्य है, लेकिन वह पश्चिम या यूरोप विरोधी नहीं है। इसी तरह से अन्य सदस्य भी हैं।

इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी की भूमिका की सराहना भी की। यूक्रेन विवाद पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है, ”…पीएम मोदी उनसे बातचीत के दौरान हर बार इस मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।’ उन्होंने कहा कि रूस इस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीकों से समाप्त करने में रुचि रखता है। मगर यह हम नहीं थे, जिन्होंने इस पर बातचीत रोकी थी, बल्कि यह यूक्रेनी पक्ष था…”

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है, ”…अमेरिका ने लगातार प्रतिबंध लगाकर रूस के साथ अपने रिश्ते खराब कर लिए हैं और इसका उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अब पूरी दुनिया सोच रही है कि क्या उसका (अमेरिका का) डॉलर इस्तेमाल करने लायक है…यहां तक ​​कि अमेरिका के पारंपरिक सहयोगियों ने भी अपना डॉलर भंडार कम कर दिया है। ऐसा करके अमेरिका लगभग 15 साल पीछे चला गया है। वे चीनी विकास को नहीं रोक पाएंगे…”

News36garh Reporter

Recent Posts

” प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 11 वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति प्रेदश संयोजक ने की मांग “

रायपुर - "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा " छत्तीसगढ़ राज्य…

1 min ago

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

राजेंद्र जायसवाल/जांजगीर - चाम्पा - श्री विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में…

6 mins ago

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़…

36 mins ago

प्रेम प्रसंग मे फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संजय सोनी/राजनांदगांव - दिनांक 31.08.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

2 hours ago

राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज

संजय सोनी/राजनांदगांव - राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान”…

2 hours ago

जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खुर्सीपार खुर्द, खोलारघाट, कौहापानी क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भ्रमण

संजय सोनी/राजनांदगांव - माओंवादियों द्वारा काल्पनिक एवं अव्यवाहरिक तथा विकास विरोधी विचारधाराओें के माध्यम से…

2 hours ago