चर्चा में

राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज

संजय सोनी/राजनांदगांव –

राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है…
साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के विरुद्ध इस सामूहिक प्रयास का मुख्य उद्देश्य समाज में स्थायी परिवर्तन लाना

जिला राजनांदगांव में साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत 165 स्कूल, कॉलेज एवं औद्योगिक संस्थानों में एक साथ 27143 लोगों को जागरूक किया गया। इस सामूहिक प्रयास का मुख्य उद्देश्य समाज में स्थायी परिवर्तन लाना है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि निश्चित रूप से बदलाव की नई कहानी लिखेगी। इस अभियान का नेतृत्व राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने किया, जो अपनी सूझबूझ और जनता से जुड़ने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

क्या है नवा बिहान

मोबाइल क्रांति के इस युग में बढ़ते साइबर अपराध और नशे की लत के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन समस्याओं से केवल कानूनी कदमों से नहीं, बल्कि जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से नवोदित युवा पीढ़ी को जागरूक करना है , क्योंकि वे इन खतरों का सबसे बड़े शिकार होते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस द्वारा नवा बिहान के तहत साइबर और नशे की लत के खिलाफ जन जागरूकता अभियान पखवाड़ा दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाया जा रहा है।

जागरूकता अभियान में पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्री खेम लाल वर्मा, एएसपी ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, एएसपी श्री राहुल देव शर्मा, एडीएम श्रीमती इंदिरा, एडीएम श्री मारकण्डेय, नपुअ श्री पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी श्री आशीष कुंजाम, एसडीओपी श्री दिलीप कुमार सिसोदिया, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी श्री अजीत ओगरे सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और स्कूल/कॉलेज/औद्योगिक संस्थानों के लोगों को जागरूक किया।

गौरतलब है कि स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को फिशिंग, हैकिंग और साइबर बुलिंग जैसे साइबर अपराधों के प्रति आगाह किया गया। साथ ही नशामुक्त जीवन जीने के फायदे और इससे दूर रहने के उपायों सहित नशे के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा की गई।

इस जन जागरूकता अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह था कि इसे महज औपचारिकता नहीं माना गया बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया गया। जागरूकता सत्रों में नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करने वाले लोगों की कहानियां भी साझा की गईं। इसका छात्रों और अभिभावकों पर गहरा असर हुआ और उन्होंने इस अभियान के संदेश को आत्मसात करना शुरू कर दिया।

इस ऐतिहासिक अभियान के परिणामस्वरूप राजनांदगांव पुलिस ने न केवल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि जब पुलिस और समाज मिलकर काम करते हैं, तो किसी भी चुनौती का सफलतापूर्वक समाधान किया जा सकता है। “ऑपरेशन नवा बिहान” वास्तव में समाज में एक नई सुबह की शुरुआत है, जो सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार का संदेश दे रहा है।

News36garh Reporter

Recent Posts

” प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 11 वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति प्रेदश संयोजक ने की मांग “

रायपुर - "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा " छत्तीसगढ़ राज्य…

40 seconds ago

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

राजेंद्र जायसवाल/जांजगीर - चाम्पा - श्री विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में…

5 mins ago

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़…

35 mins ago

प्रेम प्रसंग मे फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संजय सोनी/राजनांदगांव - दिनांक 31.08.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

2 hours ago

जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खुर्सीपार खुर्द, खोलारघाट, कौहापानी क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भ्रमण

संजय सोनी/राजनांदगांव - माओंवादियों द्वारा काल्पनिक एवं अव्यवाहरिक तथा विकास विरोधी विचारधाराओें के माध्यम से…

2 hours ago

गाँजा बिक्री करने वाला के साथ गौरेला निवासी गाँजा सप्लायर गिरफ़्तार

हेमचंद सोनी/दीपका/कोरबा - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय…

2 hours ago