चर्चा में

कर्तव्य के बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों की याद में पुलिस लाईन खोखरा भाँठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश सिंह

कर्तव्य की बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानो की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21.10.24 को पुलिस लाईन खोखरा भाठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस जांजगीर / सक्ति एवं 11 वी. वाहिनी छ.स.बल पुटपुरा जांजगीर के जवानो के प्लाटूनों द्वारा संयुक्त रूप से परेड में सम्मिलित होकर शहीदो के सम्मान में सलामी देकर शोक शस्त्र एवं पुष्प अर्पित कर उन वीर शहीदों को श्रंद्वाजली अर्पित किया गया जिन्होने 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने कर्तब्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर शहीद हो गये है।

सर्व प्रथम विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा संपूर्ण भारत में 01 वर्ष में शहीद हुए कुल 216 पुलिस अधि/कर्म के नाम को पढ़कर सुनाया गया, पाल वियर्स द्वारा शहीदों की सूची शहीद स्मारक में रखने पश्चात् परेड द्वारा शहीदो को सलामी एवं शोक शस्त्र की कार्यवाही किया गया। ज्ञात होगा कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत एवं चीन की सीमा पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुये सीआरपीएफ के 10 अधिकारी एवं जवानों द्वारा अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया गया जिसके स्मरण में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुलिस स्मृति दिवस परेड समाप्ति पश्चात् विवेक शुक्ला (IPS) पुलिसअधीक्षक जांजगीर द्वारा जिला जांजगीर -चाम्पा एवं जिला सक्ति के शहीद प्रआर. रामशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम सिवनी नैला, आरक्षक रामकुमार कश्यप निवासी महंत थाना नवागढ़, प्रआर. ललित खरसन निवासी जांजगीर, उपनिरी. लोकेश टंडन निवासी रविदास चौक जांजगीर, आरक्षक समय लाल कश्यप ग्राम पुछेली थाना बम्हनीडीह, उपनिरी. रूद्रप्रताप सिंह निवासी सोनसरी थाना मुलमुला, उपनिरी. दीपक भारद्वाज निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा, आर. अजीत सिंह निवासी कंवरझार डभरा, आर. मनोहर लाल चन्द्रा निवासी फरसवानी डभरा, आर. मनोज कुमार बरेठ निवासी कुम्हारीकला थाना बाराद्वार, आर. कमलेश कुमार साहू निवासी हसौद है जिसमें से उपस्थिति परिजनो को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं उनकी समस्याओं के संबंध में समक्ष में चर्चा किया गया। स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी द्वारा किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले, गुलाब सिंह चंदेल जिला अध्यक्ष भाजपा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक सक्ति श्रीमती रमा पटेल, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय पैकरा एवं जिले के थाना /चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

News36garh Reporter

Recent Posts

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर जीपीएम पुलिस की सिलेसिलेवार कार्यवाही में पकड़ाए तीन अंतरराज्यीय तस्कर

पेंड्रा संवाददाता - कमलेश चंद्रा पुलिस की चेकिंग में 34 किलो गांजा और 2 चारपहिया…

6 hours ago

22 अक्टूबर 2024, मंगलवार – मिथुन राशी के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि षष्ठी 25:33 तक नक्षत्र आर्द्रा 29:36 तक प्रथम करण गारा 13:58…

6 hours ago

रोज सुबह करें 20-25 मिनट वॉक, शरीर में नजर आने लगेंगे ये बदलाव

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी रतनपुर मे प्राचीन गज किले मे मार्निंग वाक करने वाले,…

6 hours ago

घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार ; थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह पीड़िता दिनांक 21.10.24 को सुबह घर में अकेली थी, करीब…

9 hours ago

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जनजातीय सामाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सरगुजा संवाददाता - अजय गौतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आज दिनांक 21.10.2024 को जनजातीय…

9 hours ago