Categories: विविध

अजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किया करोड़ो की स्टापडेम का भुमिपूजन

 

*ग्राम घोंट (नरसिंगपुर) में स्टापडेम निर्माण का भूमिपूजन संपन्न*

आरंग/सोमन साहू:- आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोंट (नरसिंगपुर) में 32 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित स्टापडेम की मांग को साकार करते हुए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टापडेम निर्माण के लिए 298.26 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से कार्य प्रारंभ हो चुका है।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण के साथ-साथ जलस्तर में सुधार लाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य अंत्योदय के ध्येय को साकार करना और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम में कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष हेमलता डुमेन्द्र साहू, जिला पंचायत सभापति अनीता थानसिंह साहू, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,कृष्णा वर्मा, के के भारद्वाज,जिला मंत्री अभिषेक राजा तम्बोली,वेदराम खुंटे, सरपंच राजकुमारी सेतलाल पटेल, पंचगण, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए, विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 अप्रेल 2025, सोमवार – कुंभ राशी जातकों की मनोकामना होगी पूरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…

4 hours ago

शिकायतों के बाद भी संचालित रेत खदान को किसका संरक्षण?

बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…

6 hours ago

15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में भव्य समापन

बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…

6 hours ago

रामनवमी पर यहां मंदिर से चले जाते हैं हनुमान, 200 साल से चली आ रही परंपरा रतनपुर पारंम्पारिक हनुमान जी की शोभायात्रा

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…

6 hours ago

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत् जीपीएम पुलिस ने आयोजित किया ‘फिट इंडिया ऑन साइकिल’ #FightObesity

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…

7 hours ago

अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…

7 hours ago