जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र जायसवाल

जांजगीर चांपा 14 फरवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया। जिसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोन किया।

एफएलसी कार्य ईसीआई हैदराबाद के 12 इंजीनियर द्वारा किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार एफएलसी के उपरांत राजनैतिक दलों की उपस्थिति में 1 प्रतिशत ईव्हीएम वीवीपैट पर 1200 वोट, 2 प्रतिशत ईव्हीएम वीवीपैट पर 1000 वोट और 2 प्रतिशत ईव्हीएम वीवीपैट 500 वोट डालकर मॉकपोल किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

News36garh Reporter

Recent Posts

19 सितम्बर 2024, गुरुवार – धनु राशी जातकों का दिन रहेगा जोखिम भरा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 24:41 तक नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 06:07 तक प्रथम करण तैतिल 14:30…

7 hours ago

रतनपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय मीटिंग हुआ मस्तूरी में संपन्न

रतनपुर संवाददाता – रवि परिहार संध के पदाधिकारी हुए ब्लाक के कर्मचारियों की समस्याओं से…

9 hours ago

गांव-गांव में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा की ली नागरिकों ने शपथ

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं…

9 hours ago

अस्थाई पटाखा लायसेंस हेतु 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा…

9 hours ago

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका प्रवास के बाद 19 सितम्बर को लौटेंगे स्वदेश

संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल बिलासपुर. 18 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका का…

9 hours ago

जागव बोटर कार्यक्रम अंतर्गत नव मतदाताओं ने अमूल्य मतों का प्रयोग करने दिया संदेश रैली और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर / आगामी नगर पंचायत/पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25…

9 hours ago