चर्चा में

बीडीएम चिकित्सालय-चाम्पा में 12 वर्षो बाद सफल सिजेरियन ऑपरेशन शुरू

-ब्लॉक नवागढ के ग्राम पंचायत सुकली की गर्भवती महिला का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने पूरी चिकित्सा टीम को सफल ऑपरेशन के लिए दी बधाई

राजेन्द्र जायसवाल/जांजगीर-चांपा –

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के दिशा-निर्देशन में बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय चांपा (बीडीएम) के नवनिर्मित ओटी कक्ष में गुरूवार को सफल सिजेरियन ऑपरेशन नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत सुकली निवासी श्रीमती नम्रता देवी धनराज का किया गया। सफल ऑपरेशन स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय डॉ पायल चौधरी, डॉ. स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनीता श्रीवास्तव, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शीतल दास एवं बी.डी.एम. चिकित्सालय की टीम द्वारा नवनिर्मित ओटी कक्ष में सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया। नवनिर्मित ओटी कक्ष में सफल प्रसव सपन्न कराने पर कलेक्टर ने डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 12 वर्षो बाद पुनः 50 बिस्तरीय स्व. बिसाहू दास महंत (बी.डी.एम.) चिकित्सालय-चाम्पा में सिजेरियन ऑपरेशन शुरु हुआ है।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री अनिल जगत ने बताया कि गर्भवती महिला का पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने सिजेरियन के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया एवं दोनों जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि बीडीएम में लगभग 12 से पहले सिजेरियन ऑपरेशन सम्पादित हुआ करता था। लंबे अंतराल के बाद कलेक्टर ने प्रयासों से नवनिर्मित ओटी कक्ष में सिजेरियन ऑपरेशन प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही सिजेरियन ऑपरेशन के लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

सफल ऑपरेशन की टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाती वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता देवांगन, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव एवं जिला प्रबंधक-अस्पताल श्री अंकित ताम्रकार उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित परिजनों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पर खुशी प्रकट करते हुए स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

2 hours ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

2 hours ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

2 hours ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

2 hours ago