चर्चा में

उत्कृष्ट विवेचना एवं अभियोजन के चलते जिला दुर्ग में अलग-अलग तीन आरोपियों को अर्थदण्ड के साथ सुनाई गई सजा

न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह

दुर्ग:

थाना पुलगांव के सत्र प्रकरण क्रंमाक 202/2021 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मोहित ठाकुर को दिनांक 13.06.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया था। प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र तैयार कर पेश किया गया था। प्रकरण में पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना कार्यवाही एवं जिला अभियोजन पक्ष की पैरावी से आरोपी को माननीय भानू प्रताप सिंह त्यागी न्यायालय/अपर सत्र न्यायाधीश दुर्ग के न्यायालय द्वारा दिनांक 14.02.2024 को धारा 302 भादवि में दोषसिद्ध कर अजीवन सश्रम कारवास एवं 1000/-रू. का अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

थाना नेवई के अपराध क्रंमाक 170/2015 धारा 354, 354घ, 294, 506 भाग 1, 323 भादवि 8 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी सोनू राव उर्फ मधाव को दिनांक 17.12.2015 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया था। प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र तैयार कर पेश किया गया था। प्रकरण में पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना कार्यवाही एवं जिला अभियोजन पक्ष की पैरावी से आरोपी को माननीय श्रीमति सरितादास न्यायालय/अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दुर्ग के न्यायालय द्वारा दिनांक 14.02.2024 को धारा 354 भादवि में दोषसिद्ध कर 03 वर्ष सश्रम कारवास एवं 1000/-रू., धारा 354घ भादवि में दोषसिद्ध कर 01 वर्ष सश्रम कारवास एवं 500/-रू., धारा 323 भादवि में दोषसिद्ध कर 06 माह साधारण कारवास एवं 500/- रू., धारा 8 पाक्सो एक्ट में दोषसिद्ध कर 03 वर्ष सश्रम कारवास एवं 1000/-रू. का अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

थाना सुपेला के अपराध क्रंमाक 572/2022 धारा 366 भादवि एवं पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रोहित सैनी उर्फ चीकु को दिनांक 19.06.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया था। प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र तैयार कर पेश किया गया था। प्रकरण में पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना कार्यवाही एवं जिला अभियोजन पक्ष की पैरावी से आरोपी को माननीय श्रीमति संगीता नवीन तिवारी न्यायालय/अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दुर्ग के न्यायालय द्वारा दिनांक 14.02.2024 को धारा 366 भादवि में दोषसिद्ध कर 01 वर्ष सश्रम कारवास एवं 500/-रू. का अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

News36garh Reporter

Recent Posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

3 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

3 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

3 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

3 hours ago

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंति पर भाजपाई ने डाला जीवनी पर प्रकाश

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिवस भाजपा मंडल धमतरी द्वारा मनाया…

3 hours ago

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर भाजपा ने किया नमन

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम //अंबिकापुर// जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष डॉ…

3 hours ago