मुख्य ख़बरें

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल-स्टारर पुष्पा 2: द रूल साल 2024 का सबसे सफल फिल्म बन गई है। फिल्म की रिलीज से पहले जैसी इससे उम्मीदें जताई जा रही थीं, बॉक्स ऑफिस पर ये उससे बढ़कर परफॉर्म कर रही है। फैंस को उम्मीद थी की पुष्पाः द राइज का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाएगा और कई बड़ी फिल्मों को रौंदते हुए आगे निकल जाएगी और अब ऐसा ही हो रहा है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ने साबित कर दिया है कि पुष्पा अब वाइल्ड फायर बन चुका है। इस फिल्म ने हाल ही में शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया दिया था और फिर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार कर लिया है और भारत में भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। चलिए बताते हैं आपको अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में कितनी कमाई की है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अब भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन इतिहास रच दिया है। पुष्पा 2 ने 7वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।  सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

11 अप्रेल 2025, शुक्रवार – धनु राशी जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 27:23 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 15:06 तक प्रथम करण गारा…

5 hours ago

सनातन शक्ति यात्रा 2025: हिंदू जागरण और शिव चेतना का महासंग्राम

संवाददाता - शब्बीर कुरैशी सनातन शक्ति यात्रा 2025 क्या है? सनातन शक्ति यात्रा 2025, हिंदू…

8 hours ago

मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता

राजपत्रित अधिकारी के साथ स्वंय के द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र भी होंगे मान्य संवाददाता/विकास…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धलुओं को किया गया रवाना, दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

(बलरामपुर संवाददाता – विकास यादव) बलरामपुर 10 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री तीर्थ…

8 hours ago

नवीन प्रस्तावित समितियों का किया जाना है पुनर्गठन

दावा आपत्ति 23 अप्रैल तक आमंत्रित संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय…

8 hours ago