विविध

18 फरवरी 2024, रविवार – मेष राशी के जातक किसी से मांग कर ना चलायें वहां, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग 

तिथि नवमी 08:16 तक
नक्षत्र रोहिणी 09:22 तक
प्रथम करण कौवाला 08:16 तक
द्वितीय करण तैतिल 20:33 तक
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
योग वैधृति 12:31 तक
सूर्योदय 07:01
सूर्यास्त 18:09
चंद्रमा वृषभ
राहुकाल 16:45 − 18:09
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास माघ
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

 

 

मेष  राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा, क्योंकि आपके मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक मोर्चे में भी आप बेहतर रहेंगे। आप अपनी जीवनशैली बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आप अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृष  राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बना हुआ था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की डील आप बहुत ही देखभाल कर करें। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।
मिथुन  राशि
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में यदि किसी को पार्टनर बनने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप वह कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आज आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप दिखावे में आकर अत्यधिक धन व्यय ना करें।
कर्क  राशि
आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। पैतृक मामलों में गति आएगी और आपके किसी बड़े लक्ष्य के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा बढ़ेगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। यदि आप किसी बचत की योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago