चर्चा में

प्रस्तावित मुख्यमंत्री आगमन, तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर और सीईओ

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
सुकमा 7 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने मंगलवार को मिनी स्टेडियम सुकमा में चल रहे मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के लिए संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने मुख्य मंच में आवश्यक व्यवस्था करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये। जिला सीईओ श्रीमती जैन ने स्टॉल की व्यवस्था, मंच में साज सज्जा और एलईडी लगाने तथा लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टाल के लिए बैनर और फ्लैक्स निर्धारित साईज और डिजाईन में तैयार करने कहा। उन्होंने आगमन स्थल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था, चलित शौचालय की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग और पोस्ट ऑफिस-बैंक विभाग के द्वारा विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे।
FacebookFacebookXXRedditRedditLinkedinLinkedinPinterestPinterestMastodonMastodonMixMixWhatsappWhatsapp
AddThis Website Tools
News36garh Reporter

Recent Posts

जिले में मनी सद्भावपूर्वक होली, चाक चौबंद व्यवस्था, होली का त्यौहार निर्विवाद संपन्न

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ड्यूटीरत जवानों का किया…

12 hours ago

14 मार्च 2025, शुक्रवार – कन्या राशी के जातक भावुकता में ना लें कोई निर्णय, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…

1 day ago

होलिका दहन: प्रेम, सौहार्द और रंगों का उत्सव

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…

1 day ago

आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…

1 day ago

सूत्रों के अनुसार रेखचंद जैन परिसीमन के बाद बनने वाले नगरनार विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…

1 day ago

आप सभी को होली पर्व की शुभकामनाये एंवम बधाई – सुनील अग्रवाल पार्षद

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…

1 day ago