चर्चा में

मुख्यमंत्री से सप्ताह में एक दिन योग की कक्षा लगाने की मांग

रिपोर्ट-खिलेश साहू

शीर्षासन गर्भासन करके मुख्यमंत्री को दिखाया
रूचि की पीठ थपथपाकर मुख्यमंत्री ने 1000 का ईनाम दिया

धमतरी। विद्याकुंज स्कूल लोहारसी की कक्षा 9 वीं की छात्रा रुचि साहू ने 8 जनवरी को धमतरी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय से भेंट की। मुख्यमंत्री से रुचि ने आग्रह किया कि योग को अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। कम से कम सप्ताह में 1 दिन योग की कक्षा लगाई जाए ताकि विद्यार्थी योग से अवगत होकर अपने दैनिक जीवन में उसे अपना सकें। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष गर्भासन, शीर्षासन, राजकपूतासन, चक्रासन में चलना, लघु वज्रासन सहित कुछ अन्य कठिन योगासनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने रुचि की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटी खूब आगे बढ़ो। तुमने तो योग करके अपना शरीर रबड़ की तरह लचीला बना लिया है। योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्राचीन साधन है। बेटी स्कूलों में योग की कक्षा लगाने की तुम्हारी मांग पर विचार करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पुन्नू लाल मोहले, धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी रुचि की हौसला अफजाई की।

News36garh Reporter

Recent Posts

सार्वजनिक राशन वितरण में लापरवाही: गरीबों के हक पर डाका

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल चांपा में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर…

3 hours ago

नगर विकास और जनसेवा की नई पहल : चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने किया पदभार ग्रहण

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल चांपा नगर विकास की नई यात्रा की शुरुआत के…

3 hours ago

चांपा जे.जी.एम. अस्पताल की लापरवाही से गई मासूम अंशिका की जान, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल चांपा के जे.जी.एम. अस्पताल में आज दिनांक 15/3/2025 दिन…

3 hours ago

बलौदा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का खुला खेल, आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर उठते सवाल

जांजगीर-चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा: जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक में अवैध शराब…

3 hours ago

बिलासपुर सिम्स में ईलाज में गड़बड़ी से महिला का गर्भपात, परिजनों ने किया हंगामा

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला का गर्भपात हो गया…

3 hours ago

MP के मऊगंज में बवाल, पुलिस टीम पर हमला, एक ASI की मौत

मध्य प्रदेश के मऊगंज में शनिवार रात बड़ा बवाल हो गया। पहले गांव के दो…

8 hours ago