चर्चा में

दीनदयाल अंत्योदय योजना: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चांपा नगर के वार्डो में स्व सहायता समूहों गठन किया जा रहा

जिला जांजगीर-चांपा

चांपा नगर पालिका परिषद के प्रयासों से शहरी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत, नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में महिला स्व-सहायता समूहों का गठन कर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर किया जा रहा है।

महिला स्व सहायता समूह गठन और उपलब्धियां

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत तहत, चांपा में वार्ड क्रमांक 1 से 27 तक नगर पालिका परिषद दीनदयाल अंत्योदय विभाग से के चांपा नगर पालिका को 20 समूह गठन का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन इसके अपनी मेहनत परिचय देते हुए सामुदायिक संगठक श्रीमति राजकुमारी सिंह सुनीता प्रधान ने नगर पालिका क्षेत्र में 51 महिला स्व-सहायता समूहों का गठन कर अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता को साबित किया। इन समूहों को आवर्ती निधि, बैंक लिंकेज और समूह ऋण के माध्यम से आर्थिक लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को अपने व्यापार और आजीविका के साधनों को विकसित करने में मदद मिल रही है।

इंटरनेशनल स्पार्क अवार्ड एवं नगरीय निकायों में राष्ट्रीय प्रथम स्थान आवर्ड चांपा नगर पालिका को सफलता मिली
चांपा नगर पालिका परिषद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल स्पार्क अवार्ड 2023-2024 में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर भी चांपा को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों ने न केवल नगर पालिका की कार्यक्षमता को प्रमाणित किया बल्कि पूरे राज्य में एक प्रेरणा का स्रोत भी बना।

महिला स्व सहायता समूहों नेतृत्व और विशेष योगदान
इस उल्लेखनीय सफलता में श्रीमती राजकुमारी सिंह और सुनीता प्रधान का विशेष योगदान है। इन दोनों ने अपने नेतृत्व और समर्पण से महिला स्व-सहायता समूहों को सही दिशा प्रदान की। उनका काम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उनके प्रयासों से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर परिवार और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

शहरी आजीविका मिशन की विशेषताएं

(1) शहरी गरीब महिलाओं को सशक्त बनाना।

(2) आत्मनिर्भरता के लिए समूह गठन और वित्तीय सहायता।

(3) अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाना।

(4) बैंको से ऋण प्रदान करवाना महिला स्व सहायता समूहों आत्मनिर्भर बनाना

महिला स्व सहायता समूहों बनकार सफलता की आधारशिला है।
चांपा नगर पालिका ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत जो कार्य किए हैं, वह न केवल शहर बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। इस योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। श्रीमती राजकुमारी सिंह और सुनीता प्रधान जैसे समर्पित व्यक्तित्वों का योगदान इस सफलता की आधारशिला है। चांपा नगर पालिका का यह कार्य निश्चित रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।

FacebookFacebookXXRedditRedditLinkedinLinkedinPinterestPinterestMastodonMastodonMixMixWhatsappWhatsapp
News36garh Reporter

Recent Posts

14 मार्च 2025, शुक्रवार – कन्या राशी के जातक भावुकता में ना लें कोई निर्णय, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…

8 hours ago

होलिका दहन: प्रेम, सौहार्द और रंगों का उत्सव

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…

8 hours ago

आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…

9 hours ago

सूत्रों के अनुसार रेखचंद जैन परिसीमन के बाद बनने वाले नगरनार विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…

9 hours ago

आप सभी को होली पर्व की शुभकामनाये एंवम बधाई – सुनील अग्रवाल पार्षद

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…

10 hours ago

कोटा के नए एसडीएम ने संभाला पदभार:विकास कार्य और भ्रष्टाचार पर रोक को बताया प्राथमिकता, आमजन से करेंगे सीधा संवाद नितिन तिवारी SDM

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी कोटा विकास खंड में अभी वर्तमान प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

10 hours ago