चर्चा में

सायबर प्रहरी अभियान की वजह से परिजनों को मिला नाबालिक बालक ; पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही अभियान की शुरुवात बालोद जिले में की गई थी ; आम जनता में सायबर प्रहरी अभियान की लगातार बढ़ रही है लोकप्रियता:

निलेश सिंह/बालोद:

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत अतिरिक्त अधीक्षक सतीश नायक के मार्ग दर्शन में साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को साइबर संबंधी अपराध की रोकथाम के बारे में जागरूकता किया जा रहा है, व क्षेत्र में हो रही घटना के संबंध में पुलिस मदद की सहायता की जानकारी ग्रुप में शेयर की जा रही है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 18/02/24 शाम लगभग 7 :00 बजे सूचना मिला कि एक नाबालिक लड़का जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष कुसुमकसा चौक में भटक कर होटल में बैठा है।

 

अपना नाम पता बताने में असमर्थ है। सूचना पर थाना राजहरा पेट्रोलिंग रवाना किया गया है। पेट्रोलिंग के द्वारा बच्चे के परिजन का पता तलाश कर उनके परिजन निवासी दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 को सुपुर्द किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा सायबर प्रहरी अभियान की शुरुवात कुछ दिन पूर्व ही जिला बालोद में किया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम एवं जनता में अभियान के संबंध में अच्छी लोकप्रियता देखने को मिल रही है। आम जनता जुड़े सायबर प्रहरी ग्रुप में, संपर्क करे नजदीकी थाना/चौकी बीट प्रभारी से।

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

2 hours ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

2 hours ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

2 hours ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

3 hours ago