मनोरंजन

विराट दुबारा बने पिता, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म….जानिए क्या रखा नाम

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी।

विराट और अनुष्का दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अकाय रखा गया है। अनुष्का ने 2021 में बेटी को जन्म दिया था। इसका नाम वामिका है।

टेस्ट सीरीज से ब्रेक पर हैं विराट
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। हालांकि, ये तय नहीं है कि बाकी दो टेस्ट मैच में विराट टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

2 hours ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

2 hours ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

2 hours ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

3 hours ago