बिलासपुर

आईजी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन, साथ ही कानून व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश…

बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला ने मंगलवार को जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया, इन दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड के बाद महानिरीक्षक आईजी ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को टर्नआउट और टोलीवार परेड कराया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

वहीँ इसके बाद आईजी ने किट परीक्षण किया, इसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बता दें की किट परिक्षण के पश्चात् रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का भी निरीक्षण उनके द्वारा किया गया।

जिसमें वाहन शाखा, रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों और दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार के निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने और साफ-सफाई के भी निर्देश पुलिस कर्मचारियों को दिया।

दरबार लगाकर सुनी समस्या

निरीक्षण के दौरान आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए दरबार का आयोजन किया. जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों ने स्थानांतरण, जिले में सेंट्रल कैंटिन स्थापित करने और पुलिस लाइन कॉलोनी में गार्डन बनाने की गुजारिश की. उनकी समस्याओं के निराकरण करने का आईजी ने आश्वासन दिया. साथ ही आईजी ने थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण और अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया

आईजी का सख्त निर्देश

दरअसल,आईजी ने जिले के राजपत्रित अधिकारी और समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की जिला स्तरीय बैठक ली बैठक में राजपत्रित अधिकारियों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण, कानून व्यवस्था और व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, समेत अन्य पुलिस के अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी यहाँ उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

1 hour ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

1 hour ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

1 hour ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

2 hours ago