कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा जिले में संचालित स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान का दो संच पोंडी उपरोड़ा और मोरगा का संयुक्त पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग केंदई में पिछले चार दिनों से निश्चित समय सारणी से संचालित किया जा रहा था जिसका आज पांचवे दिन पर संच समिति मोरगा के गरिमामय उपस्थिति पर समापन किया गया,इस वर्ग में अपने राजनांदगांव संभाग के प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्र भागवत लाल नायक जी का द्वारा मार्गदर्शन प्रेरणादायक सत्र मिला तत्पश्चात अंचल कोरबा के अभियान प्र किताब सिंह पैकरा का उत्साह वर्धन मनोबल बढ़ाने वाला राष्ट्र धर्म से ओतप्रोत सत्र से आचार्यों में एकल अभियान के माध्यम से अपने राष्ट्र धर्म समाज कार्य के लिए प्रेरणा मिला,इस वर्ग में पंच मुखी शिक्षा जैसे प्राथमिक शिक्षा आरोग्य शिक्षा,ग्राम विकास,जागरण एवम् संस्कार शिक्षा और अपने रिपोर्टिंग विभाग का प्रशिक्षण दिया गया,बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा कैसे देना।यह सब सरल तरीके से बारीकी सिखाया गया,बच्चों के पसंद खेल कूद योग,कहानी कविता, नृत्य इत्यादि के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना एवम् अनुशासन संस्कार को पांच दिनों में सिखाया गया,इस समापन सत्र में संच मोरगा के दुलारसाय हरिकथा अध्यक्ष एकल अभियान संच समिति अध्यक्ष सीताराम उर्रे, हरनाम कवंर,किताबसिह पैकरा अभियान प्र, चन्द्रशेखर महंत खेल शारीरिक प्र, प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्र वेद प्रसाद यादव एवम् संच प्रशिक्षक,आचार्य गण संच स्नेह संपर्क परिवार से दो मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ड्यूटीरत जवानों का किया…
आज का पंचांग तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…
जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…
आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…