मुख्य ख़बरें

27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला “कमल”, एक नज़र जीत की रणनीति पर

राजधानी दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास समाप्त हो चुका है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सरकार में नंबर दो रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत कई मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपनी सीट गंवाई।

भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। इस बार भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। यानी 71% स्ट्राइक रेट के साथ उसकी 40 सीटें बढ़ीं। वहीं AAP स्ट्राइक रेट 31% रहा और उसे 40 सीटों का नुकसान हुआ। भाजपा को सबसे ज्यादा फायदा वेस्ट और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में हुआ है। 2020 में यहां की 20 सीटों में से भाजपा सिर्फ 1 सीट जीती थी, लेकिन इस बार बढ़कर 16 सीटें जीत गई है। इन इलाकों में पंजाबी, पूर्वांचली और दलित वोटर सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा दिल्ली की सभी 10 जाट बहुल सीटें भाजपा ने जीतीं। वहीँ कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने जीत दर्ज की है. जीत के बाद आतिशी ने जमकर डांस किया. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

जीत के मास्टर स्ट्रोक 

केंद्र में सरकार और नगर निगमों पर नियंत्रण के बावजूद दिल्ली की सत्ता के लिए भाजपा का संघर्ष ऐतिहासिक रहा। भाजपा ने बनी धारणाएं सुधारने की महारत से आप को पटखनी दी। धार्मिक ध्रुवीकरण से दूरी बनाई, पूरा चुनाव केजरीवाल व आप के भ्रष्टाचार मुद्दे पर लड़ा। शराब व शीशमहल की काट आप को नहीं मिली। इसी दौरान, केंद्र ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा की। बजट में मध्य वर्ग को आयकर छूट की घोषणा से भाजपा ने जीत की ओर दौड़ लगा दी।
दिल्ली चुनाव में भाजपा ने हिंदुत्व पर अधिक जोर नहीं दिया, तो मुसलमानों को आकर्षित करने की भी कोशिश नहीं की। नतीजों से लगता है कि मुस्लिमों ने आप के नरम हिंदुत्व को नजरअंदाज किया और भाजपा को भी वोट दिया। यमुना की सफाई, यूरोपियन स्टैंडर्ड की सड़कें और 24 घंटे साफ पानी जैसे वादे पूरे न करना आप को भारी पड़ा। मोदी है तो मुमकिन है-का जादू फिर चला।

FacebookFacebookXXRedditRedditLinkedinLinkedinPinterestPinterestMastodonMastodonMixMixWhatsappWhatsapp
AddThis Website Tools
News36garh Reporter

Recent Posts

जिले में मनी सद्भावपूर्वक होली, चाक चौबंद व्यवस्था, होली का त्यौहार निर्विवाद संपन्न

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ड्यूटीरत जवानों का किया…

11 hours ago

14 मार्च 2025, शुक्रवार – कन्या राशी के जातक भावुकता में ना लें कोई निर्णय, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…

1 day ago

होलिका दहन: प्रेम, सौहार्द और रंगों का उत्सव

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…

1 day ago

आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…

1 day ago

सूत्रों के अनुसार रेखचंद जैन परिसीमन के बाद बनने वाले नगरनार विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…

1 day ago

आप सभी को होली पर्व की शुभकामनाये एंवम बधाई – सुनील अग्रवाल पार्षद

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…

1 day ago