बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। जवानों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए मौके पर भेजा गया है।
आईजी ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आज धरती पर लौटने के लिए…
महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।…
आज का पंचांग तिथि चतुर्थी 22:09 तक नक्षत्र स्वाति 17:45 तक प्रथम करण बावा 08:51…
संवाददाता - निलेश सिंह अकलतरा: अकलतरा के ग्राम पोड़ी दल्हा के सरपंच, उपसरपंच सहित सभी…
एमसीबी ब्रेकिंग भरतपुर के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत ओहनिया में जहां चल रहे पीएम जनमन…
संवाददाता - निलेश सिंह बालोद: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि होली त्यौहार…