मुख्य ख़बरें

महिला की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

कोरबा –

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र ग्राम लैंगी का है। मृतका की पहचान कंचन बाई अगरिया (45वर्ष) कोटमर्रा निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पति की मौत चुकी थी। वह मजदूरी करती थी और घर में अकेली रहती थी। काम करने महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार के यहां मकान बन रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी। यही रह कर काम कर रही थी। सोमवार सुबह उसी मकान में उसका शव मिला। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। वही घटना के बाद से उसके भाई का साला भी गायब है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच किया। जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि महिला के बड़े भाई का साला अर्जुन जो एक राजमिस्त्री का काम करता है, महिला 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। घटना के बाद से अर्जुन गायब है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookFacebookXXRedditRedditLinkedinLinkedinPinterestPinterestMastodonMastodonMixMixWhatsappWhatsapp
AddThis Website Tools
News36garh Reporter

Recent Posts

16 मार्च 2025, रविवार – मकर राशी जातकों को मिल सकती है खोई हुई वस्तु, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 17:00 तक नक्षत्र हस्त 11:40 तक प्रथम करण गारा 17:00…

5 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने किया सौजन्य मुलाक़ात

कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से करतला जनपद…

6 hours ago

महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का कोरबा प्रवास 16 एवं 17 मार्च को

कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव कोरबा 15 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री…

6 hours ago

नगर निगम कोरबा में विभागीय समितियों का गठन, महापौर संजु देवी राजपूत ने जारी किए आदेश

कोरबा संवाददाता - संजू वैष्णव कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू…

6 hours ago

कोसमा में पांचवीं आठवीं के बच्चों को दी आशीर्वाद सह विदाई , परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने पर दिया जोर, पढ़े पूरी खबर

संवाददाता - कृष्णा दास मुंगेली न्यूज़ 36गढ़ :– शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला कोसमा…

6 hours ago

रतनपुर : नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे डिप्टी सीएम अरुण साव

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी अध्यक्षता _ श्री तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार…

7 hours ago