जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण मेले में हुए दर्दनाक हत्याकांड ने न केवल आम जनता को झकझोर दिया, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस वारदात में आरोपियों द्वारा मामूली विवाद के चलते बेल्ट, हाथ, मुक्के और चाकू से हमला कर युवक दीपेश बर्मन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या यह घटना रोकी नहीं जा सकती थी?
क्या मेले में सुरक्षा केवल दिखावे के लिए थी?
शिवरीनारायण मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती होने के बावजूद एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार दिया गया। यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर प्रशासन ने मेले में मौजूद संदिग्ध तत्वों पर पहले से निगरानी क्यों नहीं रखी? अगर पुलिस का गश्त प्रभावी होता, तो इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।
कहां थी पुलिस जब मारपीट हो रही थी?
घटना रात 8:30 बजे की है, जब मेला परिसर में काफी भीड़ होती है। अगर आरोपियों द्वारा बेल्ट और चाकू से हमला किया गया, तो क्या वहां मौजूद पुलिसकर्मी इतने अक्षम थे कि वे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके? यदि पुलिस सही समय पर कार्रवाई करती, तो शायद दीपेश बर्मन की जान बच सकती थी।
प्रशासन की ढील और अपराधियों का दुस्साहस
यह घटना प्रशासन की लचर व्यवस्था का ही परिणाम है कि अपराधी खुलेआम मेले जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर भी इतनी बेखौफ होकर हत्या कर देते हैं। सवाल यह भी उठता है कि मेले में चाकू जैसे घातक हथियार कैसे पहुंचे? क्या पुलिस द्वारा चेकिंग नहीं की गई थी?
जल्द गिरफ्तारी, लेकिन क्या न्याय मिलेगा?
पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन इससे मृतक के परिवार को न्याय कैसे मिलेगा? ऐसे मामलों में पुलिस और न्यायालय की भूमिका पर जनता की पैनी नजर रहेगी।
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ड्यूटीरत जवानों का किया…
आज का पंचांग तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…
जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…
आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…