रायपुर –
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा दिया गया है. यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने 153290 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है. रायपुर में महापौर चुनाव में कुल 509146 वोट पड़े थे. इसमें से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे को 315835 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 162545 वोट मिले.
ता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
रिजल्ट – 153290 वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
रिजल्ट – 66,179 वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत
आज का पंचांग तिथि द्वितिया 17:00 तक नक्षत्र हस्त 11:40 तक प्रथम करण गारा 17:00…
कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से करतला जनपद…
कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव कोरबा 15 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री…
कोरबा संवाददाता - संजू वैष्णव कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू…
संवाददाता - कृष्णा दास मुंगेली न्यूज़ 36गढ़ :– शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला कोसमा…
रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी अध्यक्षता _ श्री तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार…