रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
भाजपा को 8 वार्डों में मिली सफलता
रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लवकुश ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कन्हैय्या यादव को 1112 मतों के अंतर से पराजित किया। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है लवकुश ने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया है।
वार्ड 13 सूरज कश्यप भाजपा की जीत वार्ड 12 हकीम खान निर्दलीय जीत
15 वार्डों वाली रतनपुर नगर पालिका में पार्टीवार स्थिति दिलचस्प रही। भाजपा ने सबसे अधिक 8 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस 5 वार्डों में विजयी रही। निर्दलीय प्रत्याशी को एक-एक वार्ड मिला।
सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 12 का रहा जिसमे निर्दलीय प्रत्यासी हकीम मोहम्मद ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए भाजपा कांग्रस दोनों दलों को पछाडा,,, उन्होंने 402 मतो से रिकार्ड जीत दर्ज की जो पुरे पंद्रह वार्डो में सबसे ज्यादा वोटो से जीतने का रिकार्ड हैँ
वार्डवार परिणामों में वार्ड 1 में ममता पाव (भाजपा), वार्ड 2 में इंदु यादव (भाजपा ), वार्ड 3 में शोभा दुबे (कांग्रेस), वार्ड 4 में सुनील अग्रवाल (कांग्रेस ), वार्ड 5 में मनोज पाटले (निर्दलीय ), वार्ड 6 में अर्चना संतोष सोनी (कांग्रेस),
वार्ड 7 में रामफल (कांग्रेस), वार्ड 8 में पुष्पकांत कश्यप (कांग्रेस ), वार्ड 9 में कुश कहरा (भाजपा), वार्ड 10 में घनश्याम कमलसेन (भाजपा), वार्ड 11 में बिनु निराला (भाजपा ), वार्ड 12 में हकीम खान (निर्दलीय), वार्ड 13 में सुरज पटेल (भाजपा), वार्ड 14 में हर्ष पटेल (भाजपा) और वार्ड 15 में हीरा सिँह मरावी { भाजपा }विजयी रहे।
रायपुर - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का…
संवाददाता - विकास कुमार यादव बलरामपुर - छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका बलरामपुर पहुँचे।इस…
पहलगाम में कायराना आतंकी हमले और लोगों की बेरहमी से हत्या के बाद केंद्र की…
रिपोर्ट-खिलेश साहू कुरुद:- गुरुवार को गौरवशाली साहू तैलिक समाज के गौरव एवं आदर्श दानवीर भामाशाह…
पाली संवाददाता - दीपक शर्मा अभियान को लेकर मंडल स्तर पर निवासरत अनु.जाति,जन जाति एवं…
रायपुर - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…