दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार सुबह-सुबह ये झटके महसूस हुए हैं। अभी लोग बिस्तर से उठे ही थे इसी दौरान सबकुछ हिलने लगा। लोगों ने बताया कि काफी तेज झटके थे। बहुत तेज वाइब्रेशन के साथ भूकंप के झटके महसूस हुए। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि लगा जैसे बम ब्लास्ट हुआ हो। भूकंप की वजह से एक दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी और इसका केंद्र दिल्ली ही था।
जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर आने लगे। बड़ी-बड़ी हाईराइज बिल्डिंग में लोगों को झटके ज्यादा महसूस हुए। वो तुरंत ही बाहर भागे। भूकंप से अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह धरती कांप उठी। बहुत जोरदार भूकंप की वजह से काफी देर तक सब हिलने लगा।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया। कई साल के बाद भूकंप का केंद्र दिल्ली रहा। इसकी वजह से यहां लोगों को झटके काफी देर तक महसूस हुए।
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ड्यूटीरत जवानों का किया…
आज का पंचांग तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…
जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…
आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…