गौरेला:
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई जब पता चला कि क्षेत्र के पुराने संघी नेता और लोकतंत्र सेनानी दिनेश ताम्रकार का 80 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया।दिनेश ताम्रकार जिले के सबसे पुराने संघ के नेताओं में सम्मिलित थे जिन्होंने लंबे समय तक आरएसएस के जिला संघ चालक के पद पर रहते हुए संघ कार्य का विस्तार किया, साथ ही उन्होंने आपातकाल के समय जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा की और उस समय की तत्कालीन सरकार से लोहा लिया।
लोकतंत्र सेनानी एवं संघ के पूर्व जिला संघचालक पद का किया निर्वहन, उनके आसामयिक निधन से संयमसेवको में भी काफी दुख का माहौल है स्थानीय जिला पुलिस प्रशाशन द्वारा उनके पार्थिव देह पर तिरंगा अर्पित किया गया एवं मुक्तिधाम में उन्हें पुलिस के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया, एवं उनकी धर्मपत्नी को संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे कें दवारा सम्मान राशि का चेक प्रदान किया! श्री ताम्रकार को उनके देश प्रेम, मातृभूमि की सेवा एवं जनकल्याण के लिए सदैव याद किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन में जिले के सभी संघ के नेता, भाजपा नेताओं सहित स्थानीय जन एवं पुलिस के आला अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
(जीपीएम संवाददाता – तापश शर्मा)
आज का पंचांग तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…
बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…
बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…
रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…
रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…