मुख्य ख़बरें

खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान की मौत के बाद 2 दिन टला दिल्ली कूच का फैसला, माहौल तनावपूर्ण

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज (गुरुवार) को 10वां दिन है। किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान फिलहाल 2 दिन के लिए टाल दिया है। किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है।

एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आठ दिनों से शंभू और खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर डटे किसानों ने बुधवार सुबह दिल्ली कूच का प्रयास किया। जवाब में हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले बरसाए और रबड़ की गोलियां भी चलाईं। दो किसान गोली लगने से जख्मी हो गए, जिनमें से बठिंडा के गांव बल्लोंके के युवा शुभकरण (23) की मौत हो गई, जबकि दूसरे किसान संगरूर के नवांगांव के प्रीत पाल सिंह को भी गंभीर चोट आई है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती किया गया है।

शुभकरण को राजिंदरा अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी के मुताबिक पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डॉक्टरों ने सिर पर चोट की पुष्टि की है। संगरूर जिले के दो अन्य किसान सिमरन और जुगराज सिंह भी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य किसानों को राजपुरा के सरकारी सिविल अस्पताल और पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया कराया गया है।

बुधवार को शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात के बीच नौजवानों को मंच से किसान नेताओं की ओर से जोश के साथ होश में रहने की लगातार नसीहत दी जाती रही। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जब कुछ नौजवानों की ओर से आगे बढ़ने पर हरियाणा साइड से आंसू गैस के गोले छोेड़े जाने लगे, तो किसान नेताओं ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नौजवानों को पीछे किया। साथ ही सतनाम वाहेगुरु का जाप करके नौजवानों को शांत किया गया।

इस मौके किसान नेता डल्लेवाल ने साफ किया कि किसानों का इरादा शांति भंग करने का नहीं है, लेकिन मांगें मनवाने के लिए दिल्ली कूच करना चाहते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के ट्वीट के बाद एडीजीपी इंटेलिजेंस जसकरण सिंह बराड़ और नरेंद्र भार्गव ने केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (कादियां) ने जालंधर-लुधियाना की सीमा फिल्लौर में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (BKU चढ़ूनी) ने आज दोपहर 12 से 2 बजे तक रोड जाम करने का ऐलान किया है। इसके अलावा किसान नेता खनौरी बॉर्डर जाकर शुभकरण सिंह की मौत के मामले में वहां डटे किसानों से जानकारी लेंगे।

News36garh Reporter

Recent Posts

17 सितम्बर 2024, मंगलवार – तुला राशी जातकों को क़ानूनी मामला कर सकता है परेशान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 11:42 तक नक्षत्र शतभिषा 13:43 तक प्रथम करण वणिजा 11:42…

1 hour ago

गुपचुप शादी रचाई अदिति राव और सिद्धार्थ ने, खुबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने…

2 hours ago

रग्बी मे बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे तागा स्कूल के खिलाड़ी

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के मार्गदर्शन में…

4 hours ago

गेमन पुल के नीचे हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल चांपा। हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे एक…

4 hours ago

100 वर्षों से विराजमान हो रहे है गणेश जी ; बैधनाथ परिवार ने किया भंडारा ; 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

गौरेला: गणेश उत्सव के अवसर पर गौरेला के सिंघल वैधनाथ परिवार के द्वारा 100 वर्षों…

4 hours ago