अंबिकापुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
नगरीय निकाय चुनाव में शानदार सफलता के बाद भाजपा ने सरगुजा जिले के लखनपुर,लूंड्रा,बतौली तथा सीतापुर जनपद में जीत का परचम लहरा दिया है। आज हुए चारों ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में दोनों पदों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। लखनपुर जनपद में श्रीमती शशिकला पैकरा अध्यक्ष, कामेश्वर राजवाडे उपाध्यक्ष, लूंड्रा जनपद में श्रीमती कृष्णा पवाले अध्यक्ष, श्रीमती कंचन जायसवाल उपाध्यक्ष, बतौली जनपद में श्रीमती अनीता तिर्की अध्यक्ष, श्रीमती मंजू गुप्ता उपाध्यक्ष, तथा सीतापुर जनपद में श्रीमती स्नेहलता एक्का अध्यक्ष व अनिल अग्रवाल उपाध्यक्ष का चुनाव जीतकर आए हैं। इस शानदार जीत पर जिले की आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने इसे विष्णु देव सरकार के सुशासन पर जनता का भरोसा बताया है। उन्होंने आने वाले अन्य जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भी यही सफलता दोहराए जाने का भरोसा जताया है।
रविवार का दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ के लिए अच्छा रहा। फिल्म की…
जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चांपा: गर्मियों के मौसम में तापमान चरम पर है। गौ…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान IED…
कच्चे आम की चटनी रेसिपी गर्मी के मौसम में पके रसीले आम का स्वाद तो…
फुटवियर आपके लुक को पूरा करने के लिए जरूरी हैं। आउटफिट के साथ स्टाइल करते…
दुनिया में ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र…