रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरयूपारीण ब्राह्मण महिला प्रभाग ने हाथी किला गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वरी पांडे शिक्षिका विशिष्ट अतिथि नेहा पांडे शिक्षिका व अध्यक्षता चंद्रकांता शर्मा संरक्षक ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का आरंभ भगवान जगन्नाथ का पूजन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित नारी शक्तियों के स्वागत के पश्चात स्वागत भाषण देते हुए महिला प्रभाग की अध्यक्षा नीलू पांडेय ने कहा – नारी को आत्मनिर्भर बनाएं व हमेशा उसका सम्मान करें ताकि महिलाएं और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर घर, समाज व देश का सहयोग कर सके। अगले चरण में महिला पदाधिकारी के द्वारा ईश्वरी पांडे व नेहा पांडे का साड़ी श्रीफल सुहाग का सामान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में सदस्यों द्वारा गीत कविता पाठ किया गया। पुष्पा तिवारी लक्ष्मी पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महिलाएं घर परिवार के साथ-साथ अपने उत्थान का भी कार्य करें। अतिथियों व पदाधिकारी ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम जोशी व आभार वंदना दुबे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में नीलू पांडेय ,लक्ष्मी पांडेय, रश्मि शर्मा, वंदनी मिश्रा, अंजली मिश्रा,शांता तिवारी, जानकी पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा,राजेश्वरी दुबे, शोभा दुबे, विनीता पांडे,सविता शुक्ला, जयंती मिश्रा ,शुभा तिवारी एवं महिला प्रभाग के सभी सदस्य शामिल रहे।
क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अब क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री के नयू पेरेंट्स…
रतनपुर संवाददाता - वमल सोनी बिलासपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा संयुक्त…
पेयजल उपलब्ध कराने हेतु हम संकल्पबद्ध है,यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है - चैतराम अटामी दंतेवाड़ा…
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। आज हफ्ते के…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब बांग्लादेश की…
मनुष्य के जीवन रूपी चित्र पर रंग भरती है अभिव्यक्ति. जन्म लेने से लेकर मृत्यु…