मुख्य ख़बरें

इन हेल्दी स्नैक्स के साथ उठायें होली का आनंद…

होली का त्योहार देशभर में बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है. लोग इसकी तैयारी महीनों पहले से करना शुरू कर देते हैं. हालांकि होली को रंगो को त्योहार कहा जाता है, पर इसके साथ-साथ यह पकवानों का भी त्योहार है. होली के त्योहार में लोग जितने खुश रंगों के साथ खलने के लिए होते हैं, उतने ही उत्साहित अलग-अलग पकवानों का मजा उठाने के लिए भी होते हैं. ऐसे में खाने के शौकीन होने के बावजूद, लोग बढ़ती कैलोरी के कारण मिठाई और पकवान का आनंद उठाने से कतराते हैं. अगर आप भी इस समस्या के कारण अलग-अलग तरह के पकवान नहीं खा पाते हैं, तो इस त्योहार आप इन सारे पकवानों के साथ होली का आनंद उठा सकते हैं.

नमकपारा

नमकपारा एक पारंपरिक स्नैक है, जिसे मैदा-सूजी और नमक से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे को गूंथकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। ये आसानी से महीने भर चल सकता है। ये खाने में भी बेहद कुरकुरा होता है।

चकली

ये स्‍नैक्‍स महाराष्ट्र में काफी फेमस है। इसे चावल के आटे, तिल, और मसाले से तैयार क‍िया जाता है। ये भी कई द‍िनों तक चलने वाला स्‍नैक है।

चिवड़ा मिक्सचर

चिवड़ा एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। च‍िवड़े का मिक्सचर एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे पोहा, मूंगफली, भुने चने और सूखे मेवों से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। इसे एयरटाइट जार में स्टोर कर सकते हैं। यह न सिर्फ होली पर बल्कि रोजाना खाने के लिए भी अच्छा विकल्प है।

मठरी

मठरी भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल क‍िया जाता है। इसे धीमी आंच पर तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखने से यह 1-2 महीने तक खराब नहीं होती। आप चाहें तो मेथी मठरी या और कोई अलग फ्लेवर भी दे सकते हैं।
FacebookFacebookXXRedditRedditLinkedinLinkedinPinterestPinterestMastodonMastodonMixMixWhatsappWhatsapp
News36garh Reporter

Recent Posts

जिले में मनी सद्भावपूर्वक होली, चाक चौबंद व्यवस्था, होली का त्यौहार निर्विवाद संपन्न

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ड्यूटीरत जवानों का किया…

12 hours ago

14 मार्च 2025, शुक्रवार – कन्या राशी के जातक भावुकता में ना लें कोई निर्णय, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि पूर्णिमा 12:26 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 32:49 तक प्रथम करण बावा…

1 day ago

होलिका दहन: प्रेम, सौहार्द और रंगों का उत्सव

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण…

1 day ago

आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरंग संवाददाता – सोमन साहू थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत प्राप्त नरकंकाल के मामले का खुलासा 03…

1 day ago

सूत्रों के अनुसार रेखचंद जैन परिसीमन के बाद बनने वाले नगरनार विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक अज्ञात स्थान पर पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन एवं वर्तमान विधायक…

1 day ago

आप सभी को होली पर्व की शुभकामनाये एंवम बधाई – सुनील अग्रवाल पार्षद

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी सुनील अग्रवाल पार्षद ने कहा कि होली केवल रंगों का…

1 day ago