रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष से लेकर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले कश्यप अब मंडल अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और मजबूत होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है।
छत्तीसगढ़ मे त्रिस्तरीय चुनावों के समापन के बाद भाजपा मे ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल की सूची जारी हुई है जिसमे रतनपुर मंडल से दुर्गा कश्यप बबलू को भाजपा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, अभी हाल मे सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनावों मे उनकी प्रमुख सक्रियता, कार्यशैली और बेहद विपरीत चुनौतीपूर्ण दशा मे भिड़ कर निकाय चुनाव मे भाजपा की बॉडी को विजय दिलाने मे उनकी प्रमुख भूमिका रही है।
दुर्गा कश्यप बबलू के रतनपुर मंडल अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं मे हर्ष व्यप्त है, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप मे उन्हें बधाई दी है और साथ रहते हुए नगर विकास और पार्टी हित मे कार्यरत रहने की मंशा जाहिर की है!
रतनपुर मंडल से संतोष तिवारी, किशोर महावर, अजय महावर, हकीम खान, बलदाऊ सोनी, अनिल यादव, नें बधाई दी है!
दुर्गा कश्यप बबलू लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैँ, विभन्न पदो पर रहते हुए उन्होंने पार्टी और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है, निकाय चुनाव के तुरंत बाद मंडल अध्यक्ष का पद उनके पार्टी समर्पण और मेहनत का पारितोषिक के तौर पर देखा जा रहा है
आज का पंचांग तिथि तृतीया 19:34 तक नक्षत्र चित्रा 14:41 तक प्रथम करण विष्टि 19:34…
कोरबा-पाली:- कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली में 17 मार्च को नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप राजनांदगांव में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांतीय…
रिपोर्ट-खिलेश साहू पुरानी रंजिश के चलते आरोपी दोस्त ने किया था मृतक दोस्त को चाकू…
रिपोर्ट-खिलेश साहू कुरुद जनपद के क्षेत्र क्रमांक 20 से नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अनुराग साहू ने…
सारंगढ़ संवाददाता - अशोक मनहर सरसिवा झुमका - सरसीवा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत…