भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर आज बुधवार को कुशलपूर्वक वापस लौट आई हैं। अब उन्हें अगले 45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। ड्रैग कैप्सूल से बाहर निकलते ही सुनीता विलियम्स उनके साथी बुच विल्मोर समेत अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग ने हाथ हिलाकर और अंगूठा दिखाकर अभिवादन किया।
बता दें कि 5 जून 2024 को उन्हें करीब 1 हफ्ते के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया था। मगर स्टारलाइनर के कैप्सूल में तकनीकी खराबी आ जाने के बाद उन्हें 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट साथी एलन मस्क से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने का आदेश दिया था। आज भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3.27 बजे स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के समंदर में सफल लैंडिंग की।
डीईओ की संलिप्तता संदिग्ध, साथी को ही बना दिये जांचकर्ता डौण्डी - डौण्डी विकासखण्ड आदिवासी…
दंतेवाड़ा संवाददाता - रिकेश्वर राणा दंतेवाड़ा आगमन पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण…
आरंग/ सोमन साहू:- रायपुर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने हाल ही में प्रदेश सरकार…
आरंग/सोमन साहू:- नपा वार्ड क्र. 17 लक्ष्मी विहार कालोनी में निर्माणाधीन अस्पताल की पूर्णतः अवैधता…
आरंग/सोमन साहू:- गुरुवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई में स्थानीय परीक्षा कक्षा छठवीं एवं…
जितेंद्र बिरंवार की रिपोर्ट जिला-नारायणपुर नारायणपुर:- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के पावन अवसर पर जिले…