संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर धार्मिक नगरी मे होली की उमंग और उल्लास का रंग हर जगह नजर आया। गलियों में घूमती युवाओं की टोलियां, ढोल की थाप पर मस्ती में झूमते युवा, बुजुर्ग और बच्चे। रंगों के त्योहार होली पर शहर भर में यही नजारा देखने को मिला। रतनपुर गज किले मे मॉर्निंग ग्रुप ने राजा महाराजा, प्रजा एक नाट्यात्रण कहानी किले का महाराज जीवंत ओर रोजक़ नाटक कर होली मनाया फिर किले का कार्यक्रम के पश्चात सब मिल रैली जुलुश निकाल इस त्यौहार का आनंद लेते हुए नगर भर्मण किये,,,
शुक्रवार को होली का पारंपरिक त्योहार उत्साह, उमंग जोश के साथ मनाया गया। सतरंगी रंगों के पर्व होली के दिन लोग रंगों में सराबोर नजर आए।
होली के त्योहार को उल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार सुबह से ही महामाया चौक, भीम चौक, बड़ी बाजार, हाई स्कूल, थानापारा, गाँधी नगर, भेड़ी मुड़ा, कैरेहां पारा,जगह-जगह युवाओं की टोलियां बाजार में निकली रंग गुलाल उड़ाते हुए और नाचते झूमते दिखाई दिए। चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन यहां लोगो ने रंगों के इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाया। एक दूसरे को लगाते होली के रग व उड़ते गुलाल में रतनपुर नगरी रंगीन बनी रही। दिनभर लोगों में इस त्यौहार को मनाने प्रति खुशी दिखी। कही एक दूसरे पर रंग लगाते लोग तो कही पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग फेंकते बच्चों में अलग ही मस्ती थी। नन्हे बच्चों के साथ उनके परिजनों ने भी इस त्यौहार को अपने बच्चों के साथ होली खेल खुशिया मनाई। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेली रघुवीरा, के गूंजते स्वरों में लोगों ने नाच कर मस्ती में त्योहार की खुशी मनाई। । संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी एक जुट होकर इस त्योहार का आनंद लिया।
सौहार्द और आपसी प्रेम बढ़ता है होली का पर्व एक दूसरे से भेट मुलाक़ात कर आपस मे मिलने भाई चारा बाटने का अवसर होता हैं,,…
आज का पंचांग तिथि चतुर्थी 26:35 तक नक्षत्र भरणी 11:08 तक प्रथम करण वणिजा 16:09…
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल बिलासपुर, 31 मार्च 2025/ विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार…
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल चाम्पा पुलिस टीम के द्वारा सायबर तकनीकी के आधार…
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल प्रशासन की निष्क्रियता या मिलीभगत जांजगीर-चांपा । चांपा…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पेण्ड्रा / गौशाला से दुर्गंध आने वाले सपा प्रमुख अखिलेश…
(जीपीएम संवाददाता - तापस शर्मा ) गौरेला: नगरपालिका परिषद गौरेला के वार्ड 10 में आज…