संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर नगर पालिका में बुधवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीनू निराला ने कांग्रेस के सुनील अग्रवाल को 7 वोटों के अंतर से पराजित किया।
नगर पालिका मे पहली बार पार्षद बनी बीनू निराला के उपाध्यक्ष बनने के कयास नाम की घोषणा के बाद ही लगाए जा रहे थे, इस चुनाव के कांग्रेस का प्रदर्शन औसत से कम नज़र आया था ऐसे मे आठ पार्षदों के साथ भाजपा पहले ही बहुमत का अकड़ा छू चुकी थी, दो विजित निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा से टिकिट न मिलने पर स्वतंत्र लड़ कर आए थे ऐसे मै 11 मत पा कर बीनू निराला नें जीत हासिल की वहीँ कांग्रेस का एक वोट निरस्त होने से उपाध्याय प्रत्याशी सुनील अग्रवाल संटी को महज 4 वोट से संतोष करना पड़ा
मतदान में बीनू निराला को 11 वोट प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनील अग्रवाल को 4 वोट मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया।
रतनपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीनू निराला उपाध्यक्ष बने –
रतनपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीनू निराला उपाध्यक्ष बने
रुके हुए कामों को पूरा करने का वादा
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बीनू निराला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत संगठन और जनता की जीत है। उन्होंने नगर के रुके हुए कार्यों को पूरा करने का वादा किया। साथ ही नगर के विकास को पहली प्राथमिकता बताया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप ने इस जीत को जनता का समर्थन बताया। उन्होंने नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण पराजय की ओर इशारा किया।
संवाददाता - सोमन साहू अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व आरंग विधायक गुरु खुशवंत…
कोरबा - कोरबा जिले में हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा का आयोजन 30 मार्च को किया…
रायपुर, 27 मार्च 2025 सोमन साहू:– अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक…
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें…
संवाददाता - कृष्णा दास कोरबा न्यूज़ 36गढ़ : – देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में लगेगा।…