चर्चा में

अमित शाह मिले भाजपा सोशल मीडिया टीम से, मिशन 400 पार में जुट जाने दिए निर्देश

जांजगीर –

केन्दीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल जांजगीर प्रवास के दौरान भाजपा सोशल मीडिया टीम से मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सम्पन्न विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया टीम की भूमिका की प्रशंसा की । उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

ज्ञात हो कि श्री शाह कल एक दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के तहत कोंडागांव और जांजगीर पहुंचे। कोंडागांव में जहां उन्होंने कलस्टर स्तर पर पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात की , वही जांजगीर में ‘विजय संकल्प शंखनाद रैली’ को सम्बोधित किया। दोनों ही स्थानों पर वे पार्टी के कर्मठ सोशल मीडिया टीम से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं के साथ वे ग्रुप फोटोग्राफी में शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित सोशल मीडिया से जुड़े रायपुर और जांजगीर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

3 hours ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

3 hours ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

4 hours ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

4 hours ago