तालिबानी फरमानों की वजह से अफगानिस्तान की लड़कियों की जिंदगी लगभग नर्क बन चुकी है। उन्हें न तो उच्च शिक्षा हासिल करने की इजाजत है और न ही जॉब करने की। तालिबानियों की इन करतूतों ने अफगानिस्तान की लड़कियों के स्वतंत्र होकर जीने का अधिकार ही छीन लिया है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) बेहद चिंतित है। लिहाजा यूनिसेफ ने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से लड़कियों की शिक्षा पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने का शनिवार को आग्रह किया है।
यूनिसेफ ने यह पहल इसलिए की है, ताकि उन लाखों लड़कियों का भविष्य बचाया जा सके जो 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। यूनिसेफ ने यह अपील ऐसे समय में की है जब अफगानिस्तान में नया अकादमिक वर्ष शुरू हुआ है। एजेंसी ने कहा कि इस प्रतिबंध के कारण 4,00,000 और लड़कियां शिक्षा के अधिकार से वंचित हो गई हैं तथा इसी के साथ ऐसी लड़कियों की कुल संख्या 22 लाख हो गई है जो छठी कक्षा के बाद पढ़ नहीं सकीं।
अफगानिस्तान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध है। तालिबान के अनुसार यह प्रतिबंध उचित है क्योंकि यह शिक्षा व्यवस्था शरिया या इस्लामी कानून की व्याख्या के अनुरूप नहीं है। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने एक बयान में कहा, ‘‘तीन साल से अधिक समय से अफगानिस्तान में लड़कियों के अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी लड़कियों को अब स्कूल लौटने की अनुमति दी जानी चाहिए।
अगर इन सक्षम एवं प्रतिभाशाली युवतियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता रहा तो इसके परिणाम कई पीढ़ियों तक रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से लाखों अफगान लड़कियों के भविष्य को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंध 2030 तक जारी रहता है, तो ‘‘40 लाख से अधिक लड़कियां प्राथमिक स्कूल से आगे की शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित हो जाएंगी।’’ उन्होंने कहा कि इसके परिणाम ‘‘विनाशकारी’’ होंगे।
आज का पंचांग तिथि दशमी 16:37 तक नक्षत्र धनिष्ठा 11:55 तक प्रथम करण विष्टि 16:37…
संवाददाता - विमल सोनी बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ,राष्ट्रीय…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप बंगाल में हो रहे हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद…
सरगुजा ब्यूरो/ विकास अग्रवाल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आज ओरिएंटल…
चेक पोस्टों पर सजगता से करें कार्रवाई: कलेक्टर श्री कटारा संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर /कलेक्टर…
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से दिल दहला देने वाली आतंकी वारदात सामने आई है। जानकारी के…