चर्चा में

ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील, सौम्या चौरसिया के घर भी पहुंची टीम, KPS ग्रुप को लेकर भी चर्चा..

संवाददाता – रघु राज

MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप और अन्य घोटालों की जांच तेज हो गई है। बुधवार सुबह CBI की टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टूटेजा, कई IPS अधिकारियों और अन्य बड़े नामों के घर CBI ने दबिश दी।

CBI ने महादेव सट्टा ऐप और अन्य मामलों में इन 14 लोगों के ठिकानों पर छापा मारा –

भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)

अनिल टूटेजा, IAS

अभिषेक पल्लव, IPS

देवेंद्र यादव, विधायक

संजय ध्रुव, ASP

आरिफ शेख, IPS

आनंद छाबड़ा, IPS (घर पर नहीं मिले)

मनीष बंछोर, (भूपेश बघेल के OSD)

प्रशांत अग्रवाल, IPS

सौम्या चौरसिया (पूर्व डिप्टी सचिव)

अभिषेक माहेश्वरी, IPS (घर सील किया गया)

गिरीश तिवारी, TI

निशांत त्रिपाठी, KPS डायरेक्टर

आशीष वर्मा

CBI की कार्रवाई से हड़कंप, ASP अभिषेक माहेश्वरी का बंगला सील

CBI की टीम जब IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर छापेमारी करने पहुंची तो वे घर पर नहीं थे। इसके बाद CBI ने उनके बंगले को सील कर दिया। इसी तरह, IPS आनंद छाबड़ा के निवास पर भी छापा मारा गया, लेकिन वे भी घर पर मौजूद नहीं थे।

CBI की छापेमारी से राजनीतिक माहौल गर्माया

CBI की इस कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने BJP सरकार पर CBI और ED का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बार-बार भूपेश बघेल जी को जांच एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। यह केवल उनकी छवि खराब करने का प्रयास है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को चलाने में विफल हो रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रही है।”

MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID भूपेश बघेल का बयान

CBI की छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि हमें डराने के लिए CBI और ED का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे।”

BJP का पलटवार

BJP नेताओं का कहना है कि CBI की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं।

MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID क्या है महादेव सट्टा ऐप मामला?

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप है। इस घोटाले में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े नामों की संलिप्तता की जांच जारी है।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 अप्रेल 2025, सोमवार – कुंभ राशी जातकों की मनोकामना होगी पूरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…

3 hours ago

शिकायतों के बाद भी संचालित रेत खदान को किसका संरक्षण?

बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…

5 hours ago

15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में भव्य समापन

बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…

5 hours ago

रामनवमी पर यहां मंदिर से चले जाते हैं हनुमान, 200 साल से चली आ रही परंपरा रतनपुर पारंम्पारिक हनुमान जी की शोभायात्रा

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…

5 hours ago

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत् जीपीएम पुलिस ने आयोजित किया ‘फिट इंडिया ऑन साइकिल’ #FightObesity

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…

6 hours ago

अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…

6 hours ago