रायपुर/सोमन साहू:-
छत्तीसगढ़ शासन में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में अपने जन्मदिवस का पावन उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर परम् पूज्य पिताश्री राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में केक काटा गया और प्रदेश की समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु खुशवंत साहेब को अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब समाजहित एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सक्रिय हैं, उनके नेतृत्व में समाज के वंचित वर्गों को नया मार्गदर्शन मिल रहा है।
गुरु खुशवंत साहेब ने इस आत्मीयता के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा।
आज का पंचांग तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…
बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…
बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…
रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…
रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…