प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुई। बोलेरो पेंड्रा के सोन नदी के पास पहुंची ही, तभी अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई, जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं।
पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40) शामिल है। इनमें 4 गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में सकरी पुलिया और मोड भी है। पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण वाहन नदी में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।
आज का पंचांग तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…
बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…
बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…
रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…
रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…