चर्चा में

6 से 14 अप्रैल के बीच होंगे भाजपा स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम

सरगुजा संवाददाता विकास अग्रवाल

कार्यक्रम के सरगुजा संभाग प्रभारी बने हरपाल सिंह भामरा

अंबिकापुर
आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन हेतु भाजपा प्रदेश संगठन ने संयोजक एवं संयोजक सदस्यों की नियुक्ति की है जिसमें सरगुजा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा को कार्यक्रम का संयोजक सदस्य व सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भी जिले में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों हेतु जिला संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें जिला संयोजक संतोष दास व संयोजक सदस्य अनिल जायसवाल, संजय गुप्ता बोडा तथा रविन्द्र तिवारी बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम के जिला संयोजक तथा सदस्यों को मंडल स्तर पर भी एक संयोजक व दो सदस्यों की टीम नियुक्त कर कार्यक्रम की वृहद तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आगामी 4 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की है जिसमें भाजपा संभाग प्रभारी राजा पांडे सहित अन्य प्रमुख नेतागण अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले हैं।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

7 अप्रेल 2025, सोमवार – कुंभ राशी जातकों की मनोकामना होगी पूरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…

8 hours ago

शिकायतों के बाद भी संचालित रेत खदान को किसका संरक्षण?

बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…

9 hours ago

15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में भव्य समापन

बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…

10 hours ago

रामनवमी पर यहां मंदिर से चले जाते हैं हनुमान, 200 साल से चली आ रही परंपरा रतनपुर पारंम्पारिक हनुमान जी की शोभायात्रा

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…

10 hours ago

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत् जीपीएम पुलिस ने आयोजित किया ‘फिट इंडिया ऑन साइकिल’ #FightObesity

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…

10 hours ago

अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…

10 hours ago