मुख्य ख़बरें

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में पसरा मातम

दिग्गज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों ने हर किसी के मन में अलग जगह बनाई। ‘भारत कुमार’ के नाम से भी मशहूर हुए मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्टर 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद करेगा। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज सुबह 3:30 बजे मनोज कुमार ने आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने ये जानकारी दी है।

24 जुलाई 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में अपने काम और दमदार छवि के बल पर जाने गए। वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और इसकी झलक उन्होंने अपनी हर फिल्म में दिखाने की कोशिश की। हर किरदार में खुद को ढालने वाले मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों के चलते ही भारत कुमार कहा जाने लगा। मनोज कुमार ने न सिर्फ देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय किया बल्कि उन्होंने शानदार निर्देशन से भी दिल जीता है। ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’, जैसी कल्ट फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपनी देशभक्ति फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘हरियाली और रास्ता’, ‘वो कौन थी’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘दो बदन’, ‘पत्थर के सनम’, ‘नील कमल’ और ‘क्रांति’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय करते नजर आए।

मनोज कुमार न केवल एक अभिनेता और निर्देशक थे, बल्कि उन्होंने फिल्म उद्योग में एक पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक के रूप में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके दिन से बॉलीवुड में शोक व्याप्त है और सितारे लगातार दुख जाहिर कर रहे हैं। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे पवन हंस शमशान भूमि में होगा।

News36garh Reporter

Recent Posts

गर्मी के मौसम में बनाएं मसालेदार तड़के वाली छाछ..

गर्मी के मौसम में कुछ ऐसा चाहिए होता है जो शरीर को ठंडक दे, पाचन…

25 minutes ago

टैरिफ को लेकर ट्रंप की दो बड़ी घोषणा, Tariff पर 90 दिनों का ब्रेक; लेकिन चीन पर लगाया 125% टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है।  ट्रंप ने कहा…

42 minutes ago

महावीर जयंती पर भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद :- भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने जैन धर्म के 24वें…

1 hour ago

दर्द और मातम दे गया डोमिनिकन रिपब्लिक में हुआ हादसा, बढ़ रहा मृतकों का आंकड़ा, अब तक 184 लोगों की हुई मौत

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइट क्लब की छत गिरने से कम…

3 hours ago

SWAT कमांडो के घेरे में एयरपोर्ट से NIA दफ्तर ले जाया जाएगा तहव्वुर राणा, कई लेयर होगी सिक्योरिटी

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा…

3 hours ago

अग्निवीर भर्ती : 25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

रायपुर - भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की जारी अधिसूचना की तिथि में वृद्धि की…

4 hours ago