शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक का विवादित video हुआ वायरल, बच्चों को बौद्ध धर्म अपनाने और हिन्दू देवताओं को ना मानने कर रहा था प्रेरित

बिलासपुर के एक शासकीय स्कूल का विवादित video वायरल हो रहा है जिसमे प्रधान पाठक बच्चों को हिन्दू धर्म और देवी देवताओं के खिलाफ भड़का रहे है l video में देखा जा रहा है की प्रधान पाठक प्राथना के समय बच्चों को शपथ दिलवा रहे है की वे ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानेंगे, साथ ही उन्हें बौद्ध धर्म अपनाने की भी शपथ दिलवा रहे है l

मामला बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी का है। स्कूल के हेड मास्टर रतन लाल सरोवर बच्चों से कह रहे है की वे त्रिदेव और राम-कृष्ण को नहीं मानते हैं और आगे से वे भी उन्हें भगवान नहीं मानें। video वायरल होने के बाद प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है l

बताया जा रहा है video 22 जनवरी का है, जिस दिन अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा था l  वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता और बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने DEO टीआर साहू से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने हेड मास्टर के कृत्य को शासकीय गरिमा के खिलाफ माना है। साथ ही आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ विभागीय जांच किया जाना प्रस्तावित किया है। उनका ये काम सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल पाया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा रहेगा।

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

1 hour ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago