चर्चा में

बड़े पैमाने पर हुए अफसरों का तबादला तीन जिलों के बदले कलेक्टर , गौरेला पेंड्रा मरवाही के नई कलेक्टर होंगी श्री मती लीना कमलेश मंडावी

गौरेला पेंड्रा मरवाही संवाददाता – कमलेश चंद्रा

26/02/2024
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला करते हुए तीन जिलों के कलेक्टर बदला गया है।3जिलों के कलेक्टर बदलने के साथ साथ कई आईएएस अधिकारियो को इधर से उधर किया गया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया को संचालक पंचायत के पद पर पदस्थ किया गया ,वहीं श्री मती लीना कमलेश मंडावी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 मुख्य कार्य पालन जिला पंचायत बेमेतरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला कलेक्टर बनाया गया है।

गौरतलब है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला जब से बना है तब से जिले की कमान महिला अधिकारियो को ही दिया गया, बीच में डोमन सिंह को लगभग 6 महीने के लिए कलेक्टर बनाया गया था ,लेकिन उप चुनाव के बाद उनका भी तबादला कर दिया गया। सभी महिला अधिकारियो ने अपने प्रशासनिक क्षमतानुसार जिले को सुचारू रूप से चलाया है।
कहीं ना कहीं इससे नारी शसक्ती करण को बल मिलता है इस समय गौरेला पेंड्रा मरवाही का भार महिला अधिकारियो के कंधो पर है ।

News36garh Reporter

Recent Posts

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

22 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

40 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता - कन्हैया साहू जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी जगरनाथ…

4 hours ago