Home कोरबा शासकीय प्राथमिक शाला चर्रा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, मुख्य अतिथि...

शासकीय प्राथमिक शाला चर्रा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, मुख्य अतिथि शिक्षा समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह उपस्थित रहे

4
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास

कोरबा बांगो न्यूज़ 36गढ़:– पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांगो के शासकीय प्राथमिक शाला चर्रा में शिक्षा समिति अध्यक्ष बाबू सिंह कंवर, भारत स्काउट एवं गाइड ब्लॉक संयुक्त सचिव मनराखन अगरिया , वार्ड पंच अनीता धनवार के हाथों मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , जिसके बाद सभी नव प्रवेशित बालक , बालिकाओं को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए, सभी को पाठ्य पुस्तक समाग्री अतिथियों के हाथों से प्रदान किया गया l उद्बोधन में अध्यक्ष कंवर सभी बच्चो को नए सत्र में प्रवेश की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी पालकों से आग्रह किए की अपने बच्चो को प्रति दिवस समय पर स्कूल भेजें ताकि उनका पढ़ाई समय पर पूर्ण हो सके एवम् अच्छे नंबरों से पास हो सके, l कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवम् ग्रामीणों का प्रधान पाठक द्वारा आभार व्यक्त किया गया l उक्त शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा समिति अध्यक्ष बाबू सिंह कंवर, भारत स्काउट एवं गाइड ब्लॉक सचिव मनराखन अगरिया , वार्ड पंच अनीता धनवार, प्रधान पाठक दुर्गा शर्मा , शिक्षिका नीलिमा तंवर , पुष्पा कंवर , एवम पालकों के साथ ग्राम के वरिष्ठ ग्रामीण जन , विद्यार्थी उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here