कोरबा। कोरबा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में एक बार फिर से व्यापारिक एकता और नेतृत्व के प्रति भरोसा कायम रखते हुए श्री योगेश जैन (पप्पू) को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्री नरेन्द्र अग्रवाल को महामंत्री और श्री ओमप्रकाश रामानी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है।
चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही व्यापारिक जगत में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। विजयी पदाधिकारियों को नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों द्वारा बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

विजयी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए व्यापारियों ने आशा जताई है कि उनके कुशल नेतृत्व में व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। व्यापारिक समन्वय, सरकारी योजनाओं की बेहतर पहुंच, स्थानीय समस्याओं के समाधान और व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह कार्यकाल मील का पत्थर साबित होगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एक सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।









