कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़ :– संकूल केंद्र डोंगरी में संकूल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में ग्राम पंचायत डोंगरी के सरपंच कुमारी भगवती कंवर और ग्राम पंचायत राल के सरपंच लक्ष्मी कंवर और जनपद सदस्य कमल बेलदार की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया जिसमें संकूल अंतर्गत सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया गया,
संकुल स्तरीय है संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला बहरापारा, तिलवारी पारा,राल, डोकरीखार, बसंतपुर, डोंगरी मिडिल स्कूल राल,डोंगरी, हायर सेकेंडरी डोंगरी आदि शामिल है,
इस कार्यक्रम में संकूल के सभी संस्था से शिक्षक शामिल हुए कार्यक्रम में संकूल प्राचार्य अशोक कुमार पाटले और संस्था के सभी शिक्षक सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन संकूल शैक्षिक समन्वयक डोंगरी लक्ष्मी शरण कोसले के द्वारा किया गया,

इस दौरान डोंगरी सरपंच कुमारी भगवती ने बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सरपंच कुमारी भगवती ने कहा कि शिक्षा की नीव को मजबूत बनाने के लिए विद्यालय का बड़ा महत्व है। शिक्षा से ही हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ शिक्षा में सहभागी बने और बच्चों की शिक्षा को लेकर जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अपना विशेष सहयोग दें। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और स्कूल से आने के बाद उनसे पढ़ाई के विषय के संबंध में चर्चा भी करें। सरपंच ने कहा कि शिक्षकों की देश के निर्माण में अहम भूमिका होती है। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जा रहे हैं – जैसे की बोलेगा बचपन, पढ़ाई का कोना, आज हमने क्या सीखा, नवोदय विद्यालय की तैयारी, विनोबा एप, उत्कृष्ट अभियान के तहत नियमित बच्चों का परीक्षा अभ्यास जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
डोंगरी संकुल के शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।









