छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विस्तार-
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। मौसमी सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। इसके अलावा अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। आज मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के भी आसार हैं।









