Home चर्चा में सरकार जाते ही स्थानीय युवाओं के रोजगार की चिंता करने लगे कांग्रेसी,सरकार...

सरकार जाते ही स्थानीय युवाओं के रोजगार की चिंता करने लगे कांग्रेसी,सरकार में रहते वक्त रोजगार छीनने का कार्य किया – रमेश गावड़े

3
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

भाजपा सरकार में NMDC द्वारा निकाली गयी भर्ती तो कांग्रेसियों को पेट में हुआ दर्द- रमेश गावड़े

दंतेवाड़ा |

जनपद उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा रमेश गावड़े ने कहा की हाल ही में NMDC द्वारा L 1 एवं L 2 की वेकन्सी निकालने पर कोंग्रेसी बौखला गए है अचानक उन्हें युवाओं के रोजगार की चिंता सताने लगी है , स्थानीय युवाओ के रोजगार की चिंता भाजपा सरकार कर रही है और केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयास से ही भर्ती निकाला गया है जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रीय युवा इसका लाभ उठा सके जिसके लिए भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर ही NmDC प्रबंधन युवाओं का प्रशिक्षण भी करवा रहा है और इसका लाभ पडोसी जिले जैसे की सुकमा एवं बीजापुर के भी युवक युवती ले रहे है | श्री गावड़े ने कहा की पिछले पांच वर्ष कांग्रेस सरकार में एक भी भर्ती नहीं निकाली गयी , आज जब निकाली गयी है तो कांग्रेसियों को पीड़ा हो रही है वे अनर्गल आरोप लगा रहे है जो स्पष्ट करता है की स्थानीय युवाओं के रोजगार से इनका कोई सरोकार नहीं है इन्हे बस ओछी राजनीती करना है | श्री गावड़े ने कहा की NMDC में अधिकांश कांग्रेस के ही एक संगठन इंटुक की मनमामि चलती है शायद इसलिए ये नहीं चाहते की अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को वहा रोजगार मिले इसलिए सिर्फ बयानवीर बनने का कार्य कर रहे है | देश में अधिकांश 45 साल से ज्यादा कांग्रेस एवं उसके गठबंधन की सरकार रही तब से ही nMDC भर्ती प्रक्रिया किया जा रहा है , तब और अब में फर्क इतना ही है की स्थानीय युवाओं को उच्च एवं तकनिकी शिक्षा की व्यवस्था बस्तर में मिल रही है साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने में सहायता प्राप्त हो रही है ये सब भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रयास से संभव हो पाया है | शासन – प्रशासन स्तर पर बस्तर के युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए प्रभारी मंत्री केदार कश्यप,बस्तर सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी,जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देश में ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम ने मध्यस्थता की एवं nmdc प्रबंधन से फिलहाल L 1 एवं L 2 की भर्ती प्रक्रिया पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने हेतु विचार करने हेतु पुनः ध्यान आकर्षित किया एवं अवगत करवाया की नियुक्ति का निर्णय स्वागतयोग्य है परन्तु स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाये यह भी जरूररी है जबकि शासन – प्रशासन स्तर पर बिना बातचीत के धरना प्रदर्शन हेतु युवओं को उकसाने एवं भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करवाने हेतु कुनीति तथा श्रेय लेने की होड़ कांग्रेसी एवं कुछ अवसरवादी राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान से स्पष्ट होता है जिसे बस्तर की जनता भलीभांति समझती है ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम लगातार बस्तर के युवाओं के हित में अपनी आवाज बुलंद करते रहे है और उनके प्रयास का सार्थक परिणाम ही है की आज भर्ती निकली है जिसे कुछ लोग राजनीती की भेंट चढाने की नाकाम कोशिश कर रहे है जल्द ही भर्ती होगी और nmdc प्रबंधन स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देगा nmdc द्वारा आश्वाशन प्राप्त हुआ है जो युवाओं की जीत है परन्तु इस जीत का श्रेय लेने ओछी राजनीती एवं बयानबाजी करने हेतु कुछ कांग्रेसी नेता आतुर है उनसे सावधान रहना है और सवाल भी बनता है की जिन्हीने 05 वर्ष एक भर्ती नहीं निकालि वो किस अधिकार से बात करते है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here