रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक के ग्राम सिलघट में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूजा राजू सिन्हा सभापति जिला पंचायत धमतरी रहे सिलघट में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वर्षा ऋतु में गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे न केवल आवागमन में असुविधा होती है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। अतः ग्रामवासियों की मांग पर पक्की नाली निर्माण किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष कुरुद सतीश जैन, जनपद सदस्य डीकेश्वरी हेमंत देवांगन, सरपंच कृष्णा चेतन सोनकर, उप सरपंच जीवन लाल सिन्हा, मंजू ध्रुव, पुष्पा साहू, टामिन साहू, गीता सिन्हा, नंदनी साहू, रेवती सोनकर, विजय देवांगन, दौलत देवांगन, त्रिभुवन सिन्हा, गोमती सोनकर, रूपा सिन्हा, राजेश्वरी साहू, जितेंद्र साहू, खेमराज साहू व ग्राम प्रमुख नरेंद्र साहू, ग्रामीण भोलाराम साहू ,बुखाऊ राम साहू ,बिरजा निषाद, सचिव गेंद लाल साहू, रोजगार सहायक नरसिंग सोनकर, जितेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित रहे।









