Home खेल डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को दी मात, बोले– “उन्हें हराना हमेशा...

डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को दी मात, बोले– “उन्हें हराना हमेशा खास होता है”, कार्लसन ने मानी अपनी चूक

7
0

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने क्रोएशिया के जाग्रेब में चल रहे ग्रैंड चेस टूर के छठे राउंड में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को मात देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस जीत के साथ अब डी गुकेश टूर्नामेंट में 10 अंक के साथ अपनी बढ़त भी बनाने में कामयाब हो गए हैं। डी गुकेश ने पहले दिन सुपर यूनाईटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले तीन राउंड खत्म होने के बाद संयुक्त रूप से खुद को पहले नंबर पर बरकरार रखा हुआ था। डी गुकेश का चौथे राउंड में सामना उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हुआ और उसके बाद उन्होंने पांचवें राउंड में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को मात देने के साथ कार्लसन से अपनी भिड़ंत को पक्का किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here